इस श्मशान घाट पर अब चेहरा दिखाने पर ही मिलेगी शव को एंट्री, ID भी होगी चेक, जानें क्यों उठाया गया ऐसा कदम

Spread the love

 

हापुड़ के गंगानगरी ब्रजघाट के श्मशान घाट पर बृहस्पतिवार की दोपहर पुतले के अंतिम संस्कार की कोशिश करते हुए दिल्ली निवासी युवकों के पकड़े जाने के बाद इस मामले में पालिका-प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अब शव का चेहरा और आधार कार्ड अथवा कोई भी पहचान पत्र देखने के बाद ही रजिस्टर में मृतक के नाम की एंट्री की जाएगी।

बता दें कि बृहस्पतिवार की दोपहर दिल्ली निवासी कमल सोमानी और आशीष खुराना बीमा क्लेम हड़पने की साजिश रचकर पुतला कार में रखकर ब्रजघाट श्मशान घाट पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक का नाम अंशुल बताया। जिसकी मौत अस्पताल में होने के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत दाह संस्कार की बात कही।

 

लेकिन, शव को कार से उतारने के दौरान वजन काफी कम होने पर वहां तैनात पालिका कर्मी नितिन ने मृतक का चेहरा दिखाने को कहा। जिस पर दोनों युवक बहानेबाजी करने लगे। इसी दौरान कर्मचारी ने शव के पैर से कपड़ा हटाया, तो प्लास्टिक का पुतला नजर आया। मौके पर पहुंची पुलिस के पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। जिसमें कमल ने बताया कि 50 लाख का कर्जा उतारने के लिए अंशुल के नाम पर कराए गए बीमे की रकम हड़पने के लिए उसने यह साजिश रची थी।

इस मामले के बाद पालिका-प्रशासन भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के लिए सजग हो गया है। पालिका चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी व ईओ पवित्रा त्रिपाठी के निर्देश के बाद श्मशान घाट में तैनात कर्मचारी मृतक का चेहरा और पहचान पत्र देखने के बाद ही रजिस्टर में उनके नाम की एंट्री कर रहे हैं। मृतक की पूरी पहचान के बाद ही दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

और पढ़े  अयोध्या- मानिक चंद्र सिंह की पहल से फर्जी खाद्य अधिकारियों पर शिकंजा, नई आईडी के बिना नहीं होगी जांच

पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि कर्मचारियों को मृतक का चेहरा और पहचान का कोई भी प्रमाण मिलने के बाद ही उनके नाम की एंट्री रजिस्टर में करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, श्मशान घाट की चहारदीवारी कराकर एंट्री गेट बनवाया जाएगा। इसी गेट से अंतिम यात्रा वाहन श्मशान घाट में पहुंचेंगे। मृतक की पूरी पहचान के बाद ही पालिका स्तर से दाह संस्कार प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love

    अयोध्या:- मंदिर प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि विशेष श्रृंगार एवं झांकी की तैयारियों के कारण शाम 5 बजे के बाद गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    Spread the love

    Spread the love  रामनगरी अयोध्या के प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री नागेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार 08 जून को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य एवं दिव्य झांकी का…


    Spread the love