आजम खां- कैदी वाहन में नहीं बैठे आजम, जेल गेट पर अफरा-तफरी, कहा- बोलेरो उपलब्ध कराओ..कोर्ट में होना है पेश

 

 

पूर्व सांसद अमर सिंह के परिवार पर विवादित टिप्पणी मामले में शुक्रवार को सपा नेता आजम खां की कोर्ट में पेशी थी। इससे पहले ही जेल गेट पर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जेल प्रशासन ने दोपहर बाद आजम को कोर्ट पहुंचाने के लिए बड़ा कैदी वाहन लगाया था।

बाहर आते ही इसे देख आजम खां ने उसमें बैठने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक कैदी हैं और इस वाहन में नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने लिए बोलेरो जैसे छोटे वाहन की मांग की। वैन में बैठने से मना करते ही वह वापस जेल के अंदर लौट गए।

उनकी जिद के बाद पुलिस और जेल अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे। जेल प्रशासन ने अब उनके लिए छोटा वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ ही देर में आजम खां को अमर सिंह टिप्पणी मामले में पेशी के लिए रामपुर कोर्ट ले जाया जाएगा। कोर्ट ने इस केस में आजम खां को स्वयं उपस्थित होने का आदेश दिया है।

और पढ़े  UP- कैबिनेट के 23 प्रस्ताव पास, इस क्षेत्र में 90% तक मिली छूट, परिवहन टेस्टिंग सेंटरों में नई व्यवस्था लागू
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…