मुरादाबाद ATM लूट: बैंककर्मियों से कई घंटे तक पूछताछ, 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया, नूंह-दिल्ली में दबिश

Spread the love

दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के पास से एटीएम उखाड़ ले जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को पीएनबी के कर्मचारियों से पूछताछ की। जांच के लिए डीवीआर जब्त कर ली। बदमाशों की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीमों ने दिल्ली और हरियाणा के नूंह में दबिश दीं।

Moradabad ATM robbery: Bank employees questioned for several hours, two suspects detained

वहीं मुरादाबाद के एक बदमाश के दो करीबियों को पुलिस ने उठाया है। जांच में पुलिस को चार संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले हैं। दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम सोमवार की रात करीब तीन बजे तीन बदमाश उखाड़ ले गए।

 

सात लाख रुपये निकालने के बाद बदमाश क्षतिग्रस्त मशीन अमरोहा जिले के रजबपुर क्षेत्र में फेंक गए। इस मामले में बुधवार को पुलिस की टीम बैंक पहुंची। जहां बैंककर्मियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है।

Moradabad ATM robbery: Bank employees questioned for several hours, two suspects detained

इसके बाद पुलिस की तीन टीमें दिल्ली और हरियाणा के नूंह के लिए रवाना हो गईं। पुलिस को शक है कि वारदात को हरियाणा प्रांत के नूंह गिरोह ने अंजाम दिया है। टीमों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और नूंह में कई स्थानों पर दबिश दीं हैं। दूसरी ओर बदमाशों की शिनाख्त करने के लिए मुरादाबाद से लेकर अमरोहा तक के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला है।

इसके अलावा एटीएम लूट की पूर्व की वारदातों में शामिल रहे मुरादाबाद के एक बदमाश के दो करीबियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। वहीं जांच में चार संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस इन नंबरों की निगरानी कर रही है।

और पढ़े  पकड़ा गया नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड, UP STF ने तिरुचापल्ली स्टेशन से पकड़ा, लगातार ठिकाने बदल रहा था आदित्य
Moradabad ATM robbery: Bank employees questioned for several hours, two suspects detained
पुलिस की चार टीमें अपना काम कर रही है। आशंका है कि इस घटना को नूंह के गिरोह ने अंजाम दिया है। इस मामले में अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। कई बिंदुओं को आधार बनाकर जांच की जा रही है। – कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी, मुरादाबाद
Moradabad ATM robbery: Bank employees questioned for several hours, two suspects detained
कार का नंबर फर्जी निकला
एटीएम उखाड़ने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने में कार का इस्तेमाल किया था। सीसीटीवी फुटेज में यूपी 70 एफ 1966 नंबर लगी ब्रेजा कार दिखी है। जांच में यह नंबर हरियाणा के ही क्रेटा कार का निकला है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने फर्जी नंबर का प्रयोग किया है ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके।

Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक राजबाला के पति ने मजदूरों और ठेकेदार को पीटा,मजदूरी भी नहीं दी, दर्ज किया केस

    Spread the love

    Spread the loveमिलक-शाहबाद सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी पर मजदूरों-ठेकेदार से मारपीट और एक लाख रुपये मजदूरी न देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस…


    Spread the love

    2026 UP Board 10th 12th Result-: UP बोर्ड कल शाम 4 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश बोर्ड 2026 के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल शाम करीब 4 बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। इस वर्ष यूपी…


    Spread the love