उत्तर प्रदेश में फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 28 फरवरी तक राज्य के विभिन्न शहरों में 20 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में 98000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवार डेट और वेन्यू के अनुसार पूरी सूची देखकर अपने नजदीकी स्थल पर पहुंच सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही rojgaarsangam.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, मेले के स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बिना पूर्व पंजीकरण वाले उम्मीदवार भी मौके का लाभ उठा सकें।






