गैरसैंण: 2 दिन में 2 घंटे 40 मिनट ही चली सदन की कार्यवाही,अनुपूरक बजट और नौ विधेयक पास

Spread the love

 

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चार दिवसीय मानसून सत्र दो दिन में ही पूरा कर दिया गया। इस दौरान दो दिन में 2 घंटे 40 मिनट ही सदन की कार्यवाही चली। विपक्ष के हंगामे के बीच ही सदन को अनिश्चचकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

बता दें कि पहले दिन भी विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही आठ बार स्थगित करनी पड़ी थी। सिर्फ एक घंटा 45 मिनट ही सदन चला था।

5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पास

बुधवार को भारी हंगामे के बीच सभी नौ विधेयक पारित हो गए। इसी के साथ सदन ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी पास कर दिया गया। सत्र के दौरान विपक्षी हंगामे से सदन कई बार स्थगित हुआ, लेकिन कार्यवाही के बीच महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया गया।


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा- कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, हादसे में PNB के कैशियर की मौके पर ही मौत
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love