बदायूं में 8 साल के बच्चे की हत्या, घर के पास पड़ा मिला शव, कुछ दिन से था लापता

Spread the love

 

दायूं के उझानी कस्बा के नझियाई मोहल्ले में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आठ साल के सुभान का शव उसके घर के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुभान सात दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुभान, चटइया निवासी राजमिस्त्री अंबर अंसारी का इकलौता बेटा था। घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने उसकी गुमशुदगी के बाद पिछले एक सप्ताह से दिन-रात खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह जब शव मिला, तो परिवार की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी और सीओ उझानी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य और नमूने एकत्रित किए हैं।

 

शरीर पर चोट के निशान 
पुलिस के अनुसार मृतक सुभान के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जो किसी गंभीर घटना की ओर संकेत कर रहे हैं। मासूम गरीब नवाज प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था और चार बहनों में इकलौता भाई होने के कारण परिवार का दुलारा था।

सुभान के लापता होने के तीसरे दिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुभान की हत्या रंजिश में की गई है या किसी अन्य वजह से। परिजनों ने प्रारंभिक जानकारी में किसी संदेह या दुश्मनी की बात से इनकार किया है।

और पढ़े  अविमुक्तेश्वरानंद- पुलिस जेल में ले जाकर जहर की सुई भी लगा सकती है, मामले को एपस्टीन फाइल से जोड़ा

एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love