8 मस्जिदों में बकरीद की नमाज में मांगी दुवाएं

Spread the love

कालपी जालौन

प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं का बीज कालपी में ईद उल अजहा बकरीद का पर्व मनाया गया। इस मौके पर 8 मस्जिदों में नमाज अदा कर के देश एवं समाज के प्रगति एवं खुशहाली के लिए नमाजियों के द्वारा दुआएं मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अफसर भ्रमण करने में जुटे रहे।
शाही ईदगाह में नमाजियों की तादाद बढ़ने से गहमागहमी का माहौल रहा। पेश इमाम मौलाना नजमुल हुदा की इमामत में ईदगाह में नमाज अदा की गई। इसी प्रकार सुबह 7:00 से 8:00 के बीच खानकाह मस्जिद राजेपुरा ,बड़ी मस्जिद जुल्हाइटी, मुठिया गुंबद मस्जिद गल्ला मंडी के सामने, मखदूमिया मस्जिद रावगंज, तहसील मस्जिद, सुभान मस्जिद हरीगंज तथा गुलौली गांव की 3 मस्जिदों में ईद की नमाज कोविड नियमो के तहत अदा की गई। नमाज के बाद अक़ीक़तमन्दो ने जायज जानवरों की कुर्बानी की गई। इस दौरान लोगों ने प्रसाद तथा सेवईया का जमकर लुफ्त उठाया। उप जिलाधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,कोतवाल रूप कृष्ण त्रिपाठी ,अतिरिक्त इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा ,रामगोविंद, आलोक पाल ,हरीराम सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा शाही ईदगाह में नमाजियों की बढ़ती तादाद को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो कई लोग नाराजगी प्रकट करने लगे। देर शाम तक पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर भ्रमण शील रहे।

डीएम तथा एसपी रहे मौजूद

बुधवार को बकरीद पर्व को मद्देनजर रखकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने कालपी में शाही ईदगाह समेत कई स्थानों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। गौरतलब हो कि शाही ईदगाह में नमाजियों की तादाद अधिक हो गई थी वर्तमान में कोरोना काल के दौरान ज्यादा संख्या पर प्रशासन ने एतराज भी जताया था। ईद की नवाज करीब 8:00 बजे संपन्न हुई बाद में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने शाही ईदगाह तथा कर्बला मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ एसडीएम कौशल कुमार,सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोतवाल रूप कृष्ण त्रिपाठी, तहसीलदार बलराम गुप्ता के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  हॉस्पिटल- संतोष हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी आग, बमुश्किल बची मरीजों की जान

फोटो


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर हो रहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ढांचा, छज्जों और दीवारों में आईं दरारें, ASI की रिपोर्ट में खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास मंगलवार को एक भवन का छज्जा गिरने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए थे, लेकिन खतरे और भी हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर…


    Spread the love

    होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *