7 वें वेतन आयोग: राहत की खबर – केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए व महंगाई भत्ता में होगी चार फीसदी की बढ़ोतरी..

7 वें वेतन आयोग: राहत की खबर – केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए व महंगाई भत्ता में होगी चार फीसदी की बढ़ोतरी..

केंद्र सरकार में लगभग एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। पहली जुलाई से महंगाई भत्ता ‘डीए’ और महंगाई राहत ‘डीआर’ में चार फीसदी की वृद्धि होना लगभग तय है। जी20 शिखर सम्मेलन के बाद होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है। इस वृद्धि से केंद्रीय कर्मियों का ‘डीए’ 42 से 46 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। महंगाई की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर लगभग 120 दिन बाद केंद्रीय कर्मियों का डीए 50 प्रतिशत होगा।

सातवें वित्त आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो बाकी के भत्ते भी स्वत: ही 25 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। अब चार फीसदी डीए बढ़ाने की वजह जुलाई 2023 का अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) है। यह सूचकांक जुलाई के दौरान 3.3 अंक बढ़कर 139.7 अंकों के स्तर पर संकलित हुआ है, जबकि जून, 2023 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 1.7 अंक बढ़ कर 136.4 पर रहा था।

अब 42 प्रतिशत की दर से मिल रहा महंगाई भत्ता-
बता दें कि लंबे समय से सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के डीए/डीआर यानी ‘महंगाई भत्ते व महंगाई राहत’ में चार फीसदी की बढ़ोतरी होती रही है। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) के तहत जारी आंकड़ें बता रहे हैं कि कर्मियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की दर से बढ़ोतरी हो सकती है। यानी कर्मियों के डीए/डीआर की दर 46 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। हालांकि इस बाबत अंतिम निर्णय केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिया जाएगा। हर साल जनवरी और जुलाई में डीए-डीआर बढ़ता है।

और पढ़े  आईआईटी बॉम्बे: साहिल की आत्महत्या मामले में नया खुलासा, महिला दोस्त से आखिरी बातचीत में कहा- मुझसे गलती हो गई
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…