सामूहिक दुष्कर्म:- हिंदू महिला को नशे की दवा देकर डॉक्टरों ने किया अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत नाजुक ।।

Spread the love

सामूहिक दुष्कर्म:- हिंदू महिला को नशे की दवा देकर डॉक्टरों ने किया अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत नाजुक ।।

पाकिस्तान-

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिंध प्रांत के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कराने आई 23 वर्षीय मरीज से सामूहिक दुष्कर्म किया। किडनी का इलाज करवाने आई महिला की दुष्कर्म के बाद तबीयत बिगड़ने पर हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात सिंध प्रांत के टंडो मुहम्मद खान सिटी स्थित इंडस हॉस्पिटल के किडनी वार्ड में हुई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी डॉक्टरों ने नशे की दवा देने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद अधिकारियों को कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इससे पहले आरोपी डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल से भागने में कामयाब रहे। पुलिस का दावा है कि वह उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
वारदात से गुस्साए पीड़िता के परिजनों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की बहू-बेटियां अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


Spread the love
और पढ़े  रूस ने दिया भारत के साथ सीधे रेल मार्ग का प्रस्ताव, क्या हो सकता है रूट; किसे-कितना फायदा?
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *