छत्तीसगढ़ / रायपुर- “हमारी जेब में है फूड कंट्रोलर !” – दीपक अग्रवाल का खुला ऐलान, प्रशासन की मिलीभगत से गरीबों के राशन की खुली लूट!

Spread the love

 

शोभा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार में बड़ा घोटाला, बीपीएल कार्डधारकों का राशन माफियाओं को बेचा जा रहा!

गरीबों के हक का राशन खुलेआम लूटा जा रहा है, और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने एक बड़े घोटाले का खुलासा किया है, जिसमें गरीबों का राशन कालाबाजारी की भेंट चढ़ रहा है।

राशन माफिया सक्रिय, गरीब हो रहे परेशान

संघ अध्यक्ष राहुल तिवारी के अनुसार, शोभा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार (आईडी क्रमांक- 441001197), जिसे दीपक अग्रवाल संचालित करता है, वहां आने वाले बीपीएल कार्डधारकों को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि उनके लिए राशन उपलब्ध नहीं है। जबकि सच्चाई यह है कि यह राशन विवेक ट्रेडिंग कंपनी के मालिक विवेक तिवारी को बेच दिया जाता है। यह केवल गरीबों के अधिकारों पर हमला नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी खुला उल्लंघन है।

प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा हौसला

इस घोटाले में खाद्य विभाग के अफसरों की संदिग्ध भूमिका भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दीपक अग्रवाल प्रशासन पर अपनी पकड़ का खुला दावा करता है। उसने यह तक कहा है कि “फूड कंट्रोलर हमारे कंट्रोल में है”, इसीलिए वह बेखौफ होकर गरीबों का राशन राइस मिलर्स को बेच रहा है। शिकायतों के बावजूद भी फूड कंट्रोलर की आंखें इस भ्रष्टाचार पर बंद हैं, जिससे राशन माफियाओं का खेल लगातार जारी है।

संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

संघ के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की है कि दीपक अग्रवाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसकी राशन दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

और पढ़े  छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

सरकार कब लेगी सख्त कदम?

गरीबों के हक पर हो रही इस लूट को रोकने के लिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। यदि भ्रष्टाचारियों पर नकेल नहीं कसी गई, तो यह घोटाला और भी विकराल रूप ले सकता है। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में कब तक और कितना सख्त कदम उठाती है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

    Spread the love

    Spread the love       रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर अधिकारियों ने इसके लाभ और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- ब्रेक फेल होने के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveजशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों…


    Spread the love