छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी

 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार की सुबह पुलिस व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली और जवानों के बीच रुक रुककर गोलीबारी चल रही है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, हथियार भी बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लीडर की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर निकली डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। रुक-रुककर अब भी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आसपास सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़े  छत्तीसगढ़: कभी नक्सलियों का गढ़ था अबूझमाड़ का यह सुरक्षा कैंप, अब बना आदिवासी छात्रों का हॉस्टल
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़: कभी नक्सलियों का गढ़ था अबूझमाड़ का यह सुरक्षा कैंप, अब बना आदिवासी छात्रों का हॉस्टल

    छत्तीसगढ़ के कभी माओवादियों के गढ़ रहे अबूझमाड़ में एक सुरक्षा कैंप को आदिवासी छात्रों के लिए हॉस्टल में तब्दील कर दिया गया है। क्षेत्र में शांति कायम होने के…

    छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू: इस बार सामान्य से पांच प्रतिशत अधिक बारिश, अब बढ़ेगी गर्मी और उमस

    छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 3 अक्तूबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से मानसून लौट…