Himachal-: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 656 अस्थायी चालक, प्रबंधन ने मांगे आवेदन, ड्राइविंग टेस्ट इस दिन होगा

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने प्रदेशभर में बस सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए 656 अस्थायी चालकों (एचटीवी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने मंगलवार को भर्ती विज्ञापन जारी कर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। चयनित चालकों को विभिन्न डिपुओं में आवश्यकता के अनुसार दैनिक आधार पर तैनात किया जाएगा। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान न आए और परिचालन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके, इसके लिए अस्थायी चालकों की नियुक्ति की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 31 परिवहन यूनिटों में चालक लगाए जाएंगे। यह निर्णय एचआरटीसी चालकों-परिचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी के बीच लिया गया है।

किस यूनिट में कितने पद भरे जाएंगे

सबसे अधिक 25-25 पद रामपुर, रोहड़ू, शिमला ग्रामीण, शिमला लोकल, करसोग, तारादेवी, नेरवा, सोलन, नाहन, मंडी, कुल्लू, केलांग, सुंदरनगर, चंबा, पालमपुर, बैजनाथ, हमीरपुर, देहरा और बिलासपुर यूनिटों में रखे गए हैं। उना, नगरोटा, सरकाघाट, धर्मपुर यूनिट के लिए 20-20 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। रिकांगपिओ 15, नालागढ़ 15, तारादेवी 13, जोगेंद्रनगर 12, परवाणु ओर पठानकोट में 10 -10, संसारपुर  6 पदों पर साक्षात्कार होंगे।
Himachal-: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 656 अस्थायी चालक, प्रबंधन ने मांगे आवेदन, ड्राइविंग टेस्ट इस दिन होगा

ये रहे पात्रता मानदंड

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसके पास एचटीवी/एचएमवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए तथा भारी वाहनों को चलाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अभ्यर्थी का चरित्र और आचरण भी संतोषजनक होना चाहिए तथा उसके खिलाफ कोई गंभीर यातायात या आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।

1500 रुपये प्रतिदिन मिलेगा मानदेय

एचआरटीसी ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को 1500 रुपये प्रतिदिन का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और इससे नियमित नियुक्ति, वरिष्ठता, समायोजन या सेवा निरंतरता का कोई अधिकार प्राप्त नहीं होगा। एचआरटीसी प्रबंध निदेशक की ओर से जारी  निर्देशों में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता (टीए/डीए) नहीं दिया जाएगा। निगम प्रबंधन ने यह अधिकार भी सुरक्षित रखा है कि आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है अथवा चयन प्रक्रिया को किसी भी समय रद्द किया जा सकता है।

और पढ़े  मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

24 जून को होगा ड्राइविंग टेस्ट

उम्मीदवारों के लिए वॉक इन इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट 24 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र, अनुभव संबंधी दस्तावेज और स्वयं सत्यापित प्रतियां लानी होंगी। इसके अलावा यह घोषणा भी देनी होगी कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है और वे किसी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराए गए हैं।

  • Related Posts

    मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर का अंतिम सप्ताह मौसम के लिहाज से कई रंग दिखा सकता है। कहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है, तो कहीं मैदानी इलाकों…

    हमीरपुर: लाहौल-स्पीति में 20 जगह लगेंगे मॉनिटरिंग सिस्टम, पानी के स्तर से पता चलेगी ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

    हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के पिघलने से होने वाले बदलावों का आकलन अब भूजल स्तर, तापमान और पानी के बहाव से जुड़े आंकड़ों के आधार पर भी किया जाएगा। केंद्रीय भूजल…