अयोध्या: प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो, एक की मौत… 6 लोग घायल

Spread the love

अयोध्या: प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित स्कॉर्पियो, एक की मौत… छह लोग घायल

 

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पिपरी टोल प्लाजा के पास भोर में हुआ, जब प्रयागराज से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।दुर्घटना में महाराष्ट्र के गोंडिया जिले के निवासी कृष्णा गौतम पुत्र मोहन गौतम की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य छह घायलों में ओम प्रकाश श्रीधर, नरेंद्र शिवचरन, ओंमकार, महेंद्र ठाकरे, अनिल नामा जी फटिंग और कमल नारायण रावत शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस की टीम ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद कृष्णा गौतम को मृत घोषित कर दिया।वहीं 6 लोगों का इलाज चल रहा है डॉक्टर के मुताबिक यह सभी लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मृतक कृष्णा गौतम के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी यात्री महाकुंभ में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे।


Spread the love
और पढ़े  शराब के लिए पति ने गिरवी रख दिया सिलिंडर, चौकी इंचार्ज ने जेब से पैसे भर कराई वापसी
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love