Today Horoscope 13 January 2025 आज पौष पूर्णिमा के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना राशिफल ।।

Spread the love

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो आपको जीवनसाथी से बातचीत करके उन्हें दूर करना होगा।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको व्यवसाय के कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल के समय आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। यदि सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, तो उन्हें किसी वरिष्ठ अधिकारी के सामने कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिसे उन्हें पूरा अवश्य करना होगा, लेकिन व्यापार में अनावश्यक व्यय के कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको धैर्य से सभी स्थितियों को संभालना होगा तभी आप लोगों से भी अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि-आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आपके नौकर चाकर के सुखों में भी वृद्धि होगी। आपको व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो अवश्य करें। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको किसी से भी अपशब्द बोलने से बचना होगा नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तो में भी वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के लिए आज  कोई उपहार ला सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 22 March 2026 आज इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

कर्क राशि-आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे, इसलिए आप कार्य क्षेत्र में भी किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे। तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी को यदि आप कोई नया व्यवसाय कराएंगे, तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। लेकिन आपको अपनी संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे।

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।

कन्या राशि-आज का दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के रिटायर होने से परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी को आयोजित कर सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत और धैर्य दोनों को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 23 March 2026 आज इन राशियों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा,पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

तुला राशि-आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके पद व प्रतिष्ठा के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अधिकारियों की नजरों में आंखों का तारा बनेंगे। वहीं यदि आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाना चाहिए। आपको मानसिक शांति  मिलेगी। किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको धैर्य बनाकर रखना होगा।

वृश्चिक राशि-आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसकी वजह से आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को समय नहीं दे पाएंगे और वह आपसे नाराज भी हो सकते हैं। माताजी ने यदि आपको कोई कार्य सौंपा हैं, तो आपको उसे समय पर पूरा करना होगा। यदि भाइयों को आपकी मदद की आवश्यकता हो तो अवश्य करें। आपको निराशाजनक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा, नहीं तो आप किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपका विश्वास धर्म व अध्यात्म के प्रति और गहरा होगा, लेकिन यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसका सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरा फायदा उठाएंगे। आपको किसी के कहने में आकर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके संचय धन को भी समाप्त करा सकते हैं।

और पढ़े  Today Horoscope 28 March 2026 आज मिलेगी इन 4 राशि वालों को खुशखबरी, धन लाभ और मनचाही यात्रा के बनेंगे योग, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मकर राशि-आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दिखा रहा है। आपके घर अचानक से अतिथि आगमन होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में भी आपको अपने कार्यों को ध्यान मग्न होकर करना होगा, नहीं तो आपकी किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, लेकिन आपको घर परिवार की समस्याओं को देखते हुए कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी किसी मन की इच्छा को आप अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे, जो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी।

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायी रहने वाला है। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। यदि किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की इच्छा आपके मन में  थी, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपने कुछ कमजोर विषयों पर अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने आस-पड़ोस में चल रहे, किसी वाद विवाद मे ना पड़ना बेहतर रहेगा।

मीन राशि-आज आप सारा दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन संतान को  किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।आप परिवार में सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा, उन्हें किसी नई योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 28 March 2026 आज मिलेगी इन 4 राशि वालों को खुशखबरी, धन लाभ और मनचाही यात्रा के बनेंगे योग, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज आप पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कामों में जुटे रहेंगे, जिसका परिणाम भी आपको अच्छा मिलेगा। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे हो…


    Spread the love

    Today Horoscope 27 March 2026 आज इन 3 राशियों को रखना होगा खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कामों में सफलता के योग बन रहे हैं और समाज…


    Spread the love