लालकुआँ:  कांग्रेस नेता नन्दन दुर्गा पाल ने सरकार पर बोला हमला।

Spread the love

लालकुआँ प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने पर लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के युवा काग्रेंस नेता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने सरकार पर जमकर हमला बोला है

उन्होंने सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का यह फैसला पंचायती राज व्यवस्था के लिए पूरी तरह गलत है।उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह की व्यवस्था अपनानी थी तो फिर ब्लॉक प्रमुख और ग्राम पंचायतों में भी प्रशासक जनप्रतिनिधियों को ही नियुक्त किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार जिला पंचायत, नगर निकाय चुनाव, कराने के प्रति गंभीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक समय से निकाय चुनाव लटके पड़े हैं ना तो परिसीमन नही किया गया है और ना ही आरक्षण घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव से भाग रही है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार ने जिला पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के निर्णयन लिया है वह कहीं ना कहीं पंचायत एक्ट का उल्लघंन है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस फैसले का पूरजोर विरोध करती है उन्होंने कहा कि जल्द ही काग्रेस इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नामी बिल्डर के कार्यालय पर जीएसटी का छापा, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love