काला बाजारी के लिए जा रहा 16 बोरी राशन 2 ई-रिक्शा पर पकड़ा,पुलिस ने जब्त किया राशन।

Spread the love

काला बाजारी के लिए जा रहा 16 बोरी राशन 2 ई-रिक्शा पर पकड़ा,पुलिस ने जब्त किया राशन।

नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद देवकाली ओवरब्रिज के पास से दो ई-रिक्शा पर लदा 16 बोरी सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल पकड़ा है। चर्चा है कि यह राशन काला बाजारी के लिए जा रहा था। पुलिस ने राशन जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सूचना आपूर्ति विभाग को दी है।

बताया जा रहा है कि देवकाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन के पास स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन कार्ड धारकों में वितरण के लिए आये चावल की खेप में से 16 बोरी चावल दो ई-रिक्शा के माध्यम से बिक्री के लिए दर्शननगर भेजा जा रहा था। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी तो देवकाली पुलिस ने चौराहे के पास से राशन को पकड़ लिया। एक ई-रिक्शा पर 7 बोरी और दूसरे पर 9 बोरी चावल लदा मिला था। जिसको पुलिस ने अपनी कब्जे में लिया है।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि काला बाजारी की आशंका में दो ई-रिक्शा पर लद कर जा रहा 1सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 16 बोरी चावल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सूचना आपूर्ति विभाग को दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *