भगवान राम के बैठने के लिए ग्रेनाइट की 6 फीट ऊंची कुर्सी तैयार ..

Spread the love

निर्माण कार्य को लेकर राय ने कहा कि भगवान राम के बैठने के लिए ग्रेनाइट की 6 फीट ऊंची कुर्सी तैयार की गई है।
अयोध्या मंदिर के लिए कब तक करना होगा श्रद्धालुओं को इंतजार? चंपत राय ने बताई तारीख
राय ने यह भी कहा कि वह दिन होगा, जब भगवान राम अपने वास्तविक स्थान पर विराजेंगे। निर्माण कार्य को लेकर राय ने कहा कि भगवान राम के बैठने के लिए ग्रेनाइट की 6 फीट ऊंची कुर्सी तैयार की गई है।
अयोध्या
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य और तीर्थ के इंतजार में बैठे श्रद्धालुओं का इंतजार जारी है। अब राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने शनिवार को जानकारी दी है कि मंदिर साल 2024 को मकर संक्रांति पर तैयार हो सकता है। राजधानी दिल्ली में अयोध्या पर्व कार्यक्रम के दौरान राय ने यह घोषणा की है।
उन्होंने कहा, ‘हालांकि, मैंने पहले कहा था कि राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन 2023 के अंत में होगा। इसकी तारीख पर अंतिम मुहर नहीं लग पा रही है, क्योंकि सूर्य दक्षिणायन में है। इसलिए मकर संक्रांति पर मंदिर का उद्घाटन करने का हमारा लक्ष्य है, जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करेगा। जिसे एक शुभ अवसर माना जाता है। तकनीकी तौर पर 14 जनवरी से पहले का दिन पिछले साल का आखिरी दिन होता है।’
राय ने यह भी कहा कि वह दिन होगा, जब भगवान राम अपने वास्तविक स्थान पर विराजेंगे। निर्माण कार्य को लेकर राय ने कहा कि भगवान राम के बैठने के लिए ग्रेनाइट की 6 फीट ऊंची कुर्सी तैयार की गई है। उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि एक बार इस साल अगस्त में नींव और कुर्सी का काम पूरा होने पर मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा।’
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पत्थरों के तराशने का काम भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में मंदिर की भूमि पूजन की थी।

और पढ़े  विवाद.. CM योगी बोले- आस्था पर न करें टिप्पणी, आदतन अपराधी व्यक्ति को प्रतिबंधित करें

Spread the love
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *