अयोध्या: सबसे पहले डिजिटाइजेशन करने वाले 6 बीएलओ सम्मानित

Spread the love

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य को रुदौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले पूरा करने वाले छह बीएलओ को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सोमवार को सम्मानित किया। इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 67 बीएलओ की ओर से डिजीटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका है।

डिजिटाइजेशन कार्य को सबसे पहले पूरा करने वाले बीएलओ शालिनी श्रीवास्तव, संदीप कुमार, रामराज, पवन शर्मा, गौरी शंकर पांडेय व श्रीकांत को तहसील सभागार में फूल माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रुदौली के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही शेष बीएलओ को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार विजय गुप्त व नायब तहसीलदार शेखर शुक्ल सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

 

सभी बीएलओ को एसआईआर में तेजी लाने के निर्देश

अयोध्या। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने एसआईआर में तेजी लाने के निर्देश सभी बीएलओ को दिए हैं। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में कुल 19,07,290 मतदाता दर्ज हैं। मतदाता सूची में सुधार, नए नाम जोड़ने और त्रुटि संशोधन के लिए 2034 बीएलओ क्षेत्रवार घर-घर जाकर गणना प्रपत्र देने और प्राप्त करने का काम कर रहे हैं। गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम पांडेय व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज पांडेय अभियान की निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में सभी पांच एसडीएम तैनात हैं। एसआईआर को व्यवस्थित करने के लिए 26 सहायक निर्वाचक अधिकारी भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि अपना गणना प्रपत्र शीघ्र ही अपने बीएलओ को जमा करा दें, ताकि कोई भी मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

और पढ़े  अयोध्या:आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, नई व्यवस्थाओं पर होगा मंथन; खाली पदों पर फैसला संभव

Spread the love
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love