5 दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, आज पीएम मोदी से करेंगी मुलाकात ।

Spread the love

संसद के मानसून सत्र के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचीं। तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद यह उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा है और वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस द्वारा जारी की गई पांच दिवसीय यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, ममता बनर्जी मंगलवार को शाम चार बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, ममता बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात कर सकती हैं। बनर्जी का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा कमलनाथ, आनंद शर्मा और अभिषेक मनु सिंघवी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचकर अपने भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर सोमवार शाम को वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण से मुलाकात की। पत्रकार विनीत नारायण ने ही अपनी वीडियो मैगजीन कालचक्र के जरिये 1995-96 में जैन डायरी का खुलासा किया था जिनमें वरिष्ठ नेताओं को हवाला के जरिये लाखों रुपये देने का जिक्र था। हाल ही में ममता ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर हवाला के जरिये पैसे लेने का आरोप लगाया था। माना जा रहा है कि विनीत नारायण से उनकी मुलाकात इसी संबंध में थी।

सूत्रों के मुताबिक, उनका विपक्षी नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम खटाई में पड़ गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते संसद के केंद्रीय कक्ष में सांसदों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर रोक होने से ममता का मंगलवार को वहां जाकर विपक्षी नेताओं से मिलने का कार्यक्रम खटाई में पड़ गया है।

और पढ़े  PM मोदी से मिले एनसीपी शरद गुट के सांसद,महाराष्ट्र के सूखे-प्याज से नदी प्रदूषण तक मुद्दे उठे

संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली दौरे पर पहुंचीं ममता बनर्जी अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है। दिल्ली के लिए निकलने से पहले ममता बनर्जी ने कोलकाता में राज्य मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में हिस्सा लिया। बनर्जी ने कोलकाता के एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात नहीं की।

इससे पहले ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा था कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इस सप्ताह मुलाकात का समय दिया है। हालांकि, बनर्जी ने प्रधानमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक का विवरण साझा करने से इंकार कर दिया था।

वहीं, बनर्जी के दिल्ली दौर पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फर्जी टीकाकरण शिविर मामला, चुनाव बाद हिंसा और अन्य मुद्दों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं और इससे बचने के लिए वह कुछ दिन के लिए राज्य से बाहर रहना चाहती हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों को एकजुट करने का ममता बनर्जी का प्रयास सफल नहीं होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    कल कुछ नहीं होगा: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *