4dham :पर्यटन विभाग की पहल अब यात्री धाम पहुंचते ही मिटा सकेंगे अपनी थकान,मसाज थेरेपी से मिलेगा आराम,पूरी जानकारी पढ़ें..

Spread the love

चारधाम यात्रा में केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों की बॉडी और फुट मसाज थेरेपी से थकान दूर होगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने केदारनाथ व यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बॉडी मसाज मशीनें लगाई है।

मशीन से बॉडी मसाज करने के 15 मिनट का 250 रुपये और फुट मसाज के 100 से 150 रुपये रेट तय किए गए हैं। यमुनोत्री पैदल मार्ग के रास्ते में जानकीचट्टी और केदारनाथ और सोनप्रयाग में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जहां यात्री फुट और बॉडी मसाज करा सकते हैं। यमुनोत्री धाम पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। ऐसे में यात्रियों को थकावट हो जाती है।

थकावट को दूर करने के लिए जानकीचट्टी में बॉडी और फुट मसाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल यहां तीन मशीनें लगाई गई हैं। जहां यात्री फुट एवं बॉडी मसाज का लुत्फ उठा रहे हैं। इस व्यवस्था से जहां यात्रियों की थकान मिट रही है वहीं स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है।
हाट बाजार के पास लगाई गई दो मशीन
जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे के मुताबिक बड़ी संख्या में तीर्थयात्री इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसी तरह से केदारनाथ और सोनप्रयाग में भी मसाज के लिए मशीनें लगाई गई हैं। केदारनाथ में हाट बाजार के पास दो मशीनें लगाई गई हैं जबकि सोनप्रयाग के बाजार में दो मशीनें लगी हैं। बॉडी मसाज मशीन का तीर्थयात्रियों से 15 मिनट का 250 रुपये और फुट थेरेपी का 100 से 150 रुपये लिए जा रहे हैं।

और पढ़े  चारधाम यात्रा- केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में खत्म नहीं होगा टोकन सिस्टम...

Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून- 1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई पूरी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब एक अप्रैल से प्री एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान चलेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय…


    Spread the love

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *