400 मरीजों की सांसों पर खतरा ऑक्सीजन टैंकर हुआ लापता

Spread the love

ऑक्सीजन का संकट मरीजों की जान पर भारी पड़ रहा है। ओडिशा से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के लिए 18 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर निकला टैंकर बृहस्पतिवार देर रात लापता हो गया।
समय पर टैंकर अस्पताल नहीं पहुंचा तो ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती 400 मरीजों की जान आफत में पड़ गई। पुलिस भी टैंकर को ट्रेस नहीं कर सकी। विजयवाड़ा से पुलिस कमिश्नर बी श्रीनिवासुलू ने क्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षक को टैंकर की तलाश करने का आदेश दिया। पुलिस टीम ने सभी रूट पर पड़ताल शुरू की तो मेडिकल ऑक्सीजन से लदा टैंकर पूर्वी गोदावरी जिले के एक ढाबे पर खड़ा था।
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि टैंकर का ड्राइवर मेडिकल ऑक्सीजन के लिए कई चक्कर लगा चुका था। थकान के कारण उसने टैंकर ढाबे पर खड़ा कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रीन चैनल से समय रहते अस्पताल तक पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह तक नहीं मिलता तो अस्पताल में तबाही मच सकती थी। पुलिस ने कहा, मेडिकल ऑक्सीजन लेने जा रहे टैंकर के साथ होमगार्ड के कुछ जवान भी रहेंगे। इसका लाभ यह होगा कि पुलिस और प्रशासन उनसे लगातार संपर्क में रहेगा और समय पर ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस तरह की देरी से किसी भी वक्त कई मरीजों की जान संकट में है।


Spread the love
और पढ़े  इस्राइल के हमले में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरानी सरकारी मीडिया ने की पुष्टि
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *