मोटर साइकिलों की भिड़ंत में 3 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, किसी ने भी नहीं पहना था हेलमेट

Spread the love

लौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे बाइकों की भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसास्थल पर जांच को पहुंची। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इनकी मौत भी सिर में गंभीर चोट से होना बताया जा रहा है।

 

पुलिस के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी आकाश यादव (25) अपने गांव के सौरभ  द्विवेदी (28),उमेश पाल का के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दूसरी ओर से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई निवासी दूसरी बाइक का सवार  गजराज पाल उर्फ पिंटू (35) बहुआ की ओर से निमंत्रण में शामिल होकर घर जा रहे थे। मेवली मोड पर बाइकों की भिड़न्त हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार चारों घायलों को सीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने  सौरभ द्विवेदी, गजराज पाल उर्फ पिंटू, आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल उमेश पाल को जिला अस्पताल पर किया गया। बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर- यमुना नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत,यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love