26 वे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की कार्यक्रम में शिरकत ।।

Spread the love

अयोध्या –

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित 26 वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान राजपाल आनंदीबेन पटेल ने मंच से अपने संबोधन में महिलाओं पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया स्त्री और पुरुष में समानता की बात करते थे। वह कहते थे महिलाओं को समानता का दर्जा देकर ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। आनंदीबेन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020-21 के सर्वे में अस्पताल में होने वाले महिलाओं का प्रसव 67% से बढ़कर 83% हुआ। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण में बोलते हैं की महिलाओं का प्रसव अस्पताल में ही होना चाहिए। इससे जच्चा और बच्चा दोनों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसव अस्पताल में ही होनी चाहिए।यह हमारा दायित्व है।अगर हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो निभाना भी होगा। सशक्त बच्चे तभी पैदा होंगे जब महिला सशक्त होगी। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी में बढ़ोतरी है। 5 साल पहले पुरुषों की तुलना में 1000 में 999 थी जो बढ़कर अब 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या 1017 हो गई है। उन्होंने युवाओं पर तंज कसते हुए कहा कि लड़कों को अब चिंता नहीं होगी।जब आप बड़े हो जाएंगे पत्नी मिल जाएगी।दरसअल आज डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आनंदीबेन पटेल ने आज 107 मेधावियो को गोल्ड मेडल दिया। इसके साथ ही जनपद में स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करते हुए मेधावी बच्चों को वहां भी गोल्ड मेडल प्रदान किया। वही गोल्ड मेडल पाए विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार किया।

और पढ़े  UP- रक्षाबंधन पर महिलाएं कर सकेंगी बस में मुफ्त यात्रा, तीन दिन सुविधा, सेवा-समय में विस्तार का एलान

Spread the love
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *