केदारनाथ धाम के कपाटइस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हुई।









