2025 Vacancy: रेलवे में 8875 पदों पर भर्ती, एनटीपीसी ग्रेजुएट और UG का नोटिस जारी, देखें विवरण…

 

 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी भर्ती 2025-26 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार भर्ती अभियान के तहत कुल स्नातक और यूजी के कुल 8,875 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं।

अक्तूबर में शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

कुल पदों में से 5,817 पद स्नातक उम्मीदवारों के लिए और 3,058 पद 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया अक्तूबर से नवंबर 2025 के बीच शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार केवल क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

रिक्ति विवरण

एनटीपीसी स्नताक के 5,817 पद:

क्रम सं. पद का नाम विभाग वेतन स्तर स्वीकृत रिक्तियां
1 स्टेशन मास्टर ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) 6 615
2 गुड्स ट्रेन मैनेजर ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) 5 3423
3 ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे) ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) 4 59
4 मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट सुपरवाइजर (CCTS) ट्रैफिक (वाणिज्यिक) 6 161
5 कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट (JAA) लेखा 5 921
6 वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट सामान्य 5 638
कुल 5817

एनटीपीसी यूजी के 3,058 पद:

क्रम सं. पद का नाम विभाग वेतन स्तर स्वीकृत रिक्तियां
1 ट्रेन्स क्लर्क ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) 2 77
2 वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क (CCTC) ट्रैफिक (वाणिज्यिक) 3 2424
3 लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट लेखा 2 394
4 कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट सामान्य 2 163
कुल 3058

 

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार वेतनमान मिलेगा। सैलरी पद और लेवल के आधार पर अलग-अलग होगी। इसके अलावा रेलवे की ओर से मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

और पढ़े  यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो अंडरग्रेजुएट पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 30 वर्ष है। वहीं ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, PwD और पूर्व सैनिकों को आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1 और CBT-2) आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट, टाइपिंग या एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। अंत में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा। CBT-1 में कुल 100 प्रश्न होंगे जिनमें 40 सामान्य जागरूकता, 30 गणित और 30 रीजनिंग से पूछे जाएंगे। CBT-2 में 120 प्रश्न होंगे, जिनमें 50 सामान्य जागरूकता, 35 गणित और 35 रीजनिंग से होंगे। दोनों परीक्षाओं की अवधि 90 मिनट होगी और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाना होगा। फिर NTPC 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन सबमिट करना होगा।

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 तय किया गया है, जबकि SC, ST, PwD, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को केवल ₹250 शुल्क देना होगा।

  • Related Posts

    यूपीईएसएससी वैकेंसी: सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर बंपर भर्ती, डीएलएड-टीईटी वालों को मौका, करें आवेदन

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर 2026…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…