2025 New Year- अगर कर रहे हैं न्यू ईयर पार्टी तो जान लें ये नियम, वरना नए साल पर जाना पड़ सकता है जेल

Spread the love

भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लगभग हर दिन कोई न कोई दिन सेलिब्रेट किया जाता है। जैसे, पूरी दुनिया 31 दिसंबर को पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल का स्वागत करती है। इस दिन लोग अपने-अपने तरीके से नया साल मनाते हैं। जहां कई लोग अपने परिवार के संग घर पर रहकर नए साल का स्वागत करते हैं, तो वहीं कई लोग दोस्तों, परिवार या पार्टनर संग घूमने भी जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी नए साल के मौके पर कुछ करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले कुछ बातों के बारे में जरूर जान लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

पहले तो इन चीजों से बचें:-
  • नए साल पर छुपकर कई जगहों पर रेव पार्टी का आयोजन किया जाता है। आपको इन पार्टियों का हिस्सा बनने से बचना चाहिए
  • इन पार्टियों में ड्रग्स का सेवन होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं और पुलिस आप पर उचित कार्रवाई कर सकती है
  • अगर आप नए साल की पार्टी में ड्रग्स का सेवन करते हुए पकड़े जाते हैं और आपको जेल तक हो सकती है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत आप पर कार्रवाई हो सकती है जिसमें जमानत मिलना भी बेहद मुश्किल होता है। इसलिए जश्न मनाए, लेकिन किसी भी गलत गतिविधि में शामिल होने से बचें।
और पढ़े  बंगाल की 6 अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस जांच में जुटी

 

शराब पीकर ड्राइव नहीं
  • नए साल के मौके पर अगर आप शराब का सेवन करके गाड़ी चला रहे हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। ऐसे में आपका चालान कट सकता है और आपको जेल भी हो सकती है। इसलिए ऐसा न करें। अगर आप शराब पीकर ड्राइव करते हैं तो आपके ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है और आपको 6 महीने तक की जेल, जुर्माना या फिर दोनों भी हो सकते हैं।
  • इतना जान लें कि शराब पीकर गाड़ी चलाना पूरी तरह से गैर-कानूनी है। इसलिए अगर आप कहीं पार्टी में जा रहे हैं तो कैब का विकल्प चुन सकते हैं या कोई ऐसा व्यक्ति ड्राइव कर सकता है जिसने शराब का सेवन नहीं किया है। ऐसी स्थिति में न तो आपका चालान कटता है और न ही आपके ऊपर कोई कार्रवाई हो सकती है।

Spread the love
  • Related Posts

    चंडीगढ़ में स्कूलों को फिर धमकी- बम से उड़ाने की आई मेल, लिखा-अगले 2 दिन में चंडीगढ़ में ब्लास्ट होंगे

    Spread the love

    Spread the love   चंडीगढ़ में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को विवेक हाई स्कूल और गुरुकुल भवन विद्यालय…


    Spread the love

    सहारा रिफंड पोर्टल- फिर से खुला सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल, तुरंत करें क्लेम और 10 लाख रुपये तक दे रही सरकार

    Spread the love

    Spread the loveलोग अपनी आज की जरूरतों के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। जैसे, देश में एक बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा…


    Spread the love