2025 महाकुंभ- अब श्रद्धालु बिना टिकट ट्रेन में हो सकेंगे सवार, महाकुंभ की भीड़ से बचने के लिए लिया गया ये निर्णय

Spread the love

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ की जानकारियों से संबंधित सात तरह के 175 बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं का आवागमन आसान होगा। उन्हें सटीक जानकारी मिल जाएगी। इसी तरह भीड़ से बचने के लिए यात्रियों को ट्रेन में जनरल टिकट मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है।

यह टिकट कामर्शियल चेकिंग स्टाफ के जरिये दिया जाएगा। चेकिंग स्टाफ क्यूआर कोड से लैस रहेगा। यदि टिकट काउंटर पर भीड़ ज्यादा रहेगी तो यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन का सारा जोर यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा पर है। स्टेशन पर 360 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

फायर सिस्टम को ठीक किया गया है ताकि चलते फिरते फायर सिस्टम से आग की घटनाओं को रोका सके। कैंट स्टेशन के निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि बैनर-पोस्टर तैयार किए जा रहे हैं।

 


Spread the love
और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग: गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ ये नया नंबर, मिस्ड कॉल से सिलिंडर होगा बुक, तुरंत नोट कर लें
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    लखनऊ स्टेशन पर अवैध खानपान विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the love आज यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के अंतर्गत लखनऊ स्टेशन पर सघन जांच की…


    Spread the love