2025 बड़ी सरकारी भर्तियां:- LIC एचएलएफ में निकलीं ढेरों नौकरियां, 22 राज्यों में होगी भर्ती

Spread the love

लआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL) ने अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए कोई भी स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2025 से शुरू होकर 22 सितंबर 2025 तक चलेगी।

 

इच्छुक उम्मीदवार एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 192 पदों को भरना है। 

राज्य कुल रिक्ति
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) 14
असम (Assam) 1
बिहार (Bihar) 1
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) 3
दिल्ली (Delhi) 3
गुजरात (Gujarat) 5
हरियाणा (Haryana) 3
जम्मू और कश्मीर (J&K) 1
कर्नाटक (Karnataka) 28
केरल (Kerala) 6
मध्य प्रदेश (MP) 12
महाराष्ट्र (Maharashtra) 25
ओडिशा (Odisha) 1
पुडुचेरी (Puducherry) 1
पंजाब (Punjab) 2
राजस्थान (Rajasthan) 6
सिक्किम (Sikkim) 2
तमिलनाडु (Tamil Nadu) 27
तेलंगाना (Telangana) 20
उत्तर प्रदेश (UP) 18
उत्तराखंड (Uttarakhand) 3
पश्चिम बंगाल (West Bengal) 10
कुल/Total 192

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी और ओबीसी उम्मीदवारों को 944 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, PWD/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपये रखा गया है।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आयु: उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2025 तक 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री 1 सितंबर 2025 तक पूरी होनी चाहिए, लेकिन यह 1 सितंबर 2021 से पहले पूरी नहीं होनी चाहिए।
  • पूर्व कार्य अनुभव: उम्मीदवार का किसी अन्य संगठन के साथ वर्तमान या पूर्व अप्रेंटिसशिप/अनुबंध सक्रिय या पूरा नहीं होना चाहिए।
और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

 

कैसे होगी परीक्षा?

इस भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें बुनियादी बैंकिंग, निवेश, बीमा, मात्रात्मक क्षमता, तर्कशक्ति, डिजिटल और कंप्यूटर ज्ञान तथा अंग्रेजी शामिल हैं। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। यह परीक्षा घर से ही ऑनलाइन, रिमोट-प्रोक्टर्ड तरीके से होगी, जिसमें फ्रंट कैमरा वाले स्मार्टफोन और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत होगी।


Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love