2025 हिंदी दिवस- हल्द्वानी: हम आजकल हिंदी बोलने में लज्जित होते है.., अंग्रेजी में बोलें तो बढ़ती शान

Spread the love

 हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी का महत्व विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्वानों ने हिंदी भाषा का अधिकतम प्रयोग करने पर बल दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि लेखिका डॉ. प्रभा पंत ने कहा कि हिंदी, हिंदुस्तान की ही नहीं बल्कि विश्व की प्रिय भाषा बनने की ओर अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक विपिन चंद्र पढालनी ने कहा कि हिंदी हमारे जीवन की मार्गदर्शिका है। एडवोकेट जगदीश चंद्र बेलवाल ने कहा कि हिंदी का प्रचार-प्रसार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहन गिरी गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान में भारत में अंग्रेजी विद्यालयों में हिंदी भाषा पर अधिक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वक्ता अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि हिंदी बोलने से हम लज्जित होते, अंग्रेजी में बोलें तो बढ़ती शान। कार्यक्रम में आधारशिला के संपादक स्व. दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि हिंदी केवल भाषा ही नहीं, यह हमें संस्कारित भी करती है। इस अवसर पर हिंदी के प्रखर विद्वान विपिन पढालनी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन आचार्य साकेत पाठक ने किया। वहां डॉ. अमित भारद्वाज, शिवानी भारद्वाज, जानकी त्रिपाठी, नारायण दत्त थुवाल, मोहित जोशी, दीप चंद्र जोशी, रजनी बेलवाल, कीर्ति चंद्र कलोनी, शुभम पाठक, भुवन चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love