2025  हनुमान जन्मोत्सव- अयोध्या से मंगाई गई 700 गदा, 8 राज्यों के 300 भक्तों ने उठाया ध्वजा

Spread the love

 

 

नुमान प्राकट्य दिवस पर शनिवार को भक्त श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हैं। सुबह से शहर से लेकर गांव तक 500 से अधिक हनुमान मंदिरों में हनुमान जी का बाल स्वरूप में शृंगार हुआ। वहीं मंदिरों ने रामनाम संकीर्तन, सुंदरकांड पाठ सहित विविध अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

सवा पांच किमी तक निकलने वाली सबसे बड़ी हनुमान ध्वजा यात्रा भिखारीपुर से संकटमोचन मंदिर तक पहुंची। इसमें 21 फीट की गदा के साथ ही अयोध्या से मंगाई गई 700 गदा भी शामिल रही।

आठ राज्यों से 300 से अधिक हनुमान भक्त ध्वजा लेकर चले तो नजारा देखने लायक रहा। 30 हजार से अधिक भक्तों की भीड़ हुई। एक लाख से अधिक हनुमान ध्वजा शामिल रहीं।
Hanuman Janmotsav 2025 : 700 maces from Ayodhya 300 devotees from eight states raised flag in varanasi

हनुमान प्राकट्योत्सव पर शनिवार को हनुमान मंदिरों में विविध आयोजन हो रहे हैं। संकटमोचन मंदिर में विशेष पूजन अर्चन के साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। बैठकी श्रृंगार, रुद्राभिषेक, आरती और पूजन हुआ।
सुबह से श्रीरामचरित मानस का पाठ, श्रीसीताराम संकीर्तन, रामार्चा पूजन, वाल्मिकी रामायण का सुंदरकांड पाठ हो रहा। रामकृष्ण मिशन के कीर्तन मंडलियों का संकीर्तन और रामायण मंडलियों की ओर से श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ हो रहा है। वहीं 13 से 15 अप्रैल तक सार्वभौम रामायण सम्मेलन होगा।
5100 ध्वज किया गया अर्पित
श्रीहनुमत सेवा समिति की ओर से भिखारीपुर से सुबह सात बजे हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई। संस्था के अध्यक्ष रामबली मौर्य ने बताया कि सवा पांच किमी यात्रा निकाली गई। 5100 ध्वज संकटमोचन में चढ़ाए गए। जबकि एक लाख से अधिक ध्वज शामिल रहे। ध्वजा यात्रा में शामिल होने के लिए सात स्थानों से यात्राएं निकाली गईं।
हनुमानजी का भव्य श्रृंगार 
हनुमान जनमोत्सव के पावन अवसर पर काकेमल अखाड़ा पशुपतेश्वर चौक में हनुमानजी का दिव्या झांकी और जन्मोत्सव हरियाली श्रृंगार किया गया। भोर में बाबा को गंगा जल से स्नान कराया गया। इसके बाद सिंदूर, चमेली का तेल मिलाकर बाबा को चोला चढ़ाया और तुलसी, गुलाब, चमेली डौना के माला-फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। उनको मिष्ठान, फल, फूल व अनेक प्रकार के प्रसाद भोग लगाए गए। इसके बाद आरती उतारी गई।
हनुमान जन्मोत्सव में शामिल हुए कांग्रेस नेता 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि “आज काशी में बाबा विश्वनाथ की नगरी में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हम 25 साल से लगातार ये कार्यक्रम कर रहे हैं। हम सब देशवासियों, प्रदेश वासियों और काशी वासियों के लिए मंगल कामना करते हैं।”

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- सियाराम किला में पूर्वाचार्यों का पुण्य स्मरण, संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love