2025 दिवाली:  दिवाली पर राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामानाएं

Spread the love

 

देशभर में आज दिवाली की  पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

 

राष्ट्रपति का शुभकामना संदेश
राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, दिवाली के पावन अवसर पर मैं भारत और विश्व भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार प्रकाश की अंधकार पर, ज्ञान की अज्ञानता पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। देशभर में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाने वाली दीपावली आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देती है। इस दिन, भक्त धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, यह आनंद का पर्व आत्मचिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करने और उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर प्रदान करता है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि दीपावली को सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। यह दीपावली सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।

 

पीएम मोदी ने दीं शुभकामानएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को अपील करते हुए कहा कि सभी लोग ‘भारतीय उत्पाद खरीदें’ और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए ‘प्रेरित करें’।

और पढ़े  दिल्ली दंगा आरोपी ताहिर को जमानत- इलाज के लिए कोर्ट से मिली राहत, 15 दिन में सर्जरी कराने का निर्देश

आप संयोजक केजरीवाल ने भी दिया संदेश
दिवाली के मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “आप सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी जी आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश फैलाएँ। आप हमेशा स्वस्थ रहें और खूब तरक्की करें।”


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को किया फोन, जंग में बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा की

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ फोन पर बातचीत में क्षेत्र में अहम बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    पीएम मोदी: नन्हे मेहमान के साथ ‘प्रधानसेवक’, सोशल मीडिया पर वायरल है बच्चे के साथ PM मोदी की ये तस्वीर

    Spread the love

    Spread the loveराजनीति की आपाधापी, वैश्विक कूटनीति का तनाव और व्यस्त दिनचर्या; इन सब के बीच से अगर देश के ‘प्रधानसेवक’ की निश्छल मुस्कान और असीम वात्सल्य की कोई तस्वीर…


    Spread the love