2025 दिवाली: 20 या 21 अक्तूबर कब है दिवाली? यहां जानें धनतेरस से लेकर भाई दूज की तारीख

Spread the love

 

 

दीपों और खुशियों का पर्व दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। यह दिन बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर घर-आंगन से लेकर मंदिरों को दीपों की रोशनी से रौशन करते हुए मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करती हैं। यही कारण है कि इसे केवल एक पर्व नहीं बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव कहा जाता है। इसका प्रारंभ धनतेरस से होता है और भाई दूज तक बना रहता है। इस बार दिवाली पांच दिवसीय उत्सव कब से प्रारंभ होगा, आइए जानते हैं।

 

धनतेरस 2025

  • कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर आरंभ होगी।
  • इसका समापन 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा।
  • प्रदोष काल को देखते हुए इस बार 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।

 

छोटी दिवाली 2025
इस साल 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुखी दीपक जलाया जाता है। इसके अलावा घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए दीप दान करने का भी विधान है। 

 

दिवाली 2025 तिथि और मुहूर्त 
हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर है। चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए इस साल दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

और पढ़े  IRGC के खुफिया प्रमुख प्रमुख माजिद खादेमी की मौत, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि

 

गोवर्धन पूजा 2025

  • पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर होगी।
  • इस तिथि का समापन अगले दिन  यानी 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर है।
  • ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

भाई दूज 2025
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस वर्ष इस तिथि का प्रारंभ 22 अक्तूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। इसका समापन 23 अक्तूबर 2025, को रात 10 बजकर 46 मिनट पर है। ऐसे में 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक तिलक का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।

 

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए  “न्यू भारत” उत्तरदायी नहीं है।


Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love