2025 क्रिसमस- क्रिसमस की खुशियों से सजी दिल्ली, गिरजाघर रोशनी से जगमगाए, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही है। जीपीओ, लोधी रोड, साकेत, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के चर्चों को खास तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट, क्रिसमस ट्री, सितारे और झिलमिलाते बल्ब पूरे इलाकों को उत्सव के रंग में रंग रहे हैं।

क्रिसमस के मौके पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। जीपीओ चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिनमें दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से आए पर्यटक भी शामिल हैं। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं, लोधी रोड स्थित चर्च में सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। परिवार के साथ पहुंचे लोग मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते नजर आए।

 

क्रिसमस को लेकर चर्चों के बाहर छोटे-छोटे बाजार भी सज गए हैं। यहां सांता क्लॉज की टोपी, क्रिसमस ट्री, सितारे, मोमबत्तियां और सजावट का अन्य सामान खरीदा जा रहा है। बच्चे खास तौर पर सांता क्लॉज की पोशाक पहनकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। कई चर्चों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जहां उन्हें उपहार भी बांटे गए। दिल्ली में क्रिसमस अब सिर्फ ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं रह गया है।

बड़ी संख्या में हिंदू, सिख और मुस्लिम परिवार भी चर्च पहुंचकर इस पर्व की खुशियों में शामिल हो रहे हैं। ईसाई समुदाय से जुड़े एके पॉल ने बताया कि क्रिसमस प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए वे हर साल इस दिन चर्च आते हैं। वहीं, लोगों ने बताया कि क्रिसमस दिल्ली में नहीं देश और दुनिया में भी मनाया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चर्चों के आसपास पुलिस बल तैनात है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। क्रिसमस से एक दिन पहले दिल्ली का माहौल रोशनी, प्रार्थना और खुशियों से सराबोर नजर आ रहा है।

और पढ़े  प्रधानमंत्री मोदी का नया वीडियो संदेश: 'मुझे और मेरी माता को गालियां दी गईं, लेकिन गुमराह बच्चों को माफ करना चाहता हूं'

 

क्रिसमस थीम पर सजा वर्ल्डमार्क एयरोसिटी
क्रिसमस को लेकर दिल्लीवालों में खासा उत्साह है। ऐसे में जगह-जगह हुए खास आयोजनों से राजधानी गुलजार है। वहीं, इस बार क्रिसमस में दिल्लीवासियों को राजधानी में ही लंदन के फेस्टिव अंदाज का अनुभव मिल रहा है। दिल्ली स्थित डेस्टिनेशन वर्ल्डमार्क एयरोसिटी में ‘अ वेरी लंदन क्रिसमस’ थीम के तहत खास सजावट और अनुभव आधारित आयोजनों की शुरुआत हुई है। लंदन जैसी वाइब देने के लिए वर्ल्डमार्क एयरोसिटी को पिकाडिली सर्कस से प्रेरित 25 फीट ऊंचे इंस्टॉलेशन, 16 फीट लंबी प्रतिष्ठित लंदन डबल-डेकर बस, विक्टोरियन शैली की सजावट, पारंपरिक टेलीफोन बॉक्स, नटक्रैकर और जगमगाती फेयरी लाइट्स से सजाया गया है। पूरा परिसर क्रिसमस के दौरान लंदन की सड़कों जैसा अहसास दे रहा है, जहां लोग खूब तस्वीरें लेते नजर आएं।


Spread the love
  • Related Posts

    मेरा नंबर लीक किया, दुष्कर्म की धमकियां मिल रहीं’, PM को गाली देने वाली छात्रा का छलका दर्द

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर…


    Spread the love

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते…


    Spread the love