2025 बिहार चुनाव नतीजे: लालू के दोनों बेटे पीछे, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में आएंगे PM 

Spread the love

बिहार के अब तक के रुझानों से तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन काफी पीछे है। अब तक के रुझानों में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली हैं। दूसरे नंबर पर जदयू है। NDA के लोग जश्न मना रहे हैं। इधर, रोहिणी आचार्य ने महागठबंधन के समर्थकों से डटे रहने की अपील की है।

 

जनता की उम्मीदों की जीत हुई है

भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के अद्भुत और ऐतिहासिक जनादेश को सलाम करते हुए संदेश में कहा गया कि यह प्रचंड विजय सिर्फ़ चुनावी जीत नहीं, बल्कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य की मुहर है। युवा शक्ति से लेकर जीविका दीदियों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, माताओं–बहनों और नौजवानों तक, सभी ने एकजुट होकर स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास ही मार्ग है और NDA ही विकल्प। विधानसभा चुनाव 2025 में मिली यह एकतरफ़ा जीत वास्तव में जनता की उम्मीदों और सपनों की जीत है। इस विश्वास के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए वादा किया गया है कि इसे विकास, सुशासन और सेवा में बदला जाएग।

लालू के दोनों बेटे पीछे

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे पीछे चल रहे हैं। राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। राघोपुर से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार एक नंबर पर चल रहे हैं। 11वें राउंड के बाद भी तेजस्वी यादव 4829 वोटों से पीछे हैं। वहीं महुआ सीट से तेज प्रताप यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। 13वें राउंड में तेज प्रताप 27132 वोटों से लोजपा रामविलास के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह से पीछे चल रहे हैं।

और पढ़े  Bihar: बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर-नीरज का नामांकन, पर्चा दाखिल करते ही वीणा गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर-नीरज का नामांकन, पर्चा दाखिल करते ही वीणा गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveबांकीपुर विधानसभा में हो रहे उप चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज तीन प्रमुख प्रत्याशियों का नामांकन हुआ, जिसके कारण समाहरणालय में भारी गहमागहमी…


    Spread the love

    कौन हैं आशुतोष तिवारी, जिन्हें दतिया उपचुनाव में उतारकर भाजपा ने बदला समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली इस सीट से पूर्व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष…


    Spread the love