2024 धनतेरस:- आज धनतेरस,क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त…इस समय खरीदारी करने से बचें

Spread the love

धनतेरस सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान धन्वंतरि का घरों में प्रवेश होता है। इस बार दीपोत्सव पांच दिन के बजाय छह दिन का होगा।

इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक रहेगा। इसके अलावा धनतेरस पर सुबह 7:48 बजे तक इंद्र योग है, उसके बाद वैधृति योग बनेगा। उस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम को 6:34 बजे तक है, उसके बाद से हस्त नक्षत्र होगा। धन त्रयोदशी तिथि पर किसी भी प्रकार की धातु की खरीदारी को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।

 

इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्तूबर सुबह 11 बजे से अगले दिन 30 अक्तूबर को दोपहर 01:05 बजे तक है। धनतेरस पर गणेश, लक्ष्मी मूर्ति, खील बताशे, प्रॉपर्टी, सोना, चांदी, पीतल, आभूषण, नए बर्तन, नए कपड़े, खड़ा धनिया और झाड़ू खरीदना काफी शुभ होता है। इसके अतिरिक्त वाहन, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्राॅनिक सामान आदि खरीदना शुभ व समृद्धिकारक होता है।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक, अति शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में 29 अक्तूबर शाम 05ः25 बजे से 07ः57 बजे तक, (शुभ) वृषभ लग्र शाम 06:20 बजे से 08:16 बजे तक, 29 अक्तूबर को शुभ चौघड़िया मुहूर्त प्रात: 10:26 बजे से 11:50 बजे तक, अमृत मुहूर्त 11:50 बजे से दिन में 01:14 तक, लाभ मुहूर्त शाम 07:02 से 08:38 बजे तक, शुभ मुहूर्त रात्रि 10:14 से 11:50 बजे तक, अमृत मुहूर्त रात्रि 11:50 से रात्रि 01:16 बजे तक रहेगा।

 

इस समय खरीदारी करने से बचें

और पढ़े  Gold-Silver- चांदी की कीमतों में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा

अभिजित मुहूर्त 29 अक्तूबर को दिन में 11:27 बजे से 12:12 बजे तक रहेगा। राहुकाल अपराह्न 02:38 बजे से 04:02 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी करने से बचें। 30 अक्तूबर को शुभ चौघड़िया लाभ मुहूर्त सुबह 09:02 बजे से 10:26 बजे तक, अमृत मुहूर्त 11:26 बजे से 11 :50 बजे तक रहेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    असम चुनाव- ममता का बड़ा दांव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, किसे-कहां से दिया गया टिकट?

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों…


    Spread the love