2023 Karnataka Chunav:- कर्नाटक में बनी कांग्रेस की सरकार, मिली बंपर जीत,विधायक दल की बैठक आज।

Spread the love

2023 Karnataka Chunav:- कर्नाटक में बनी कांग्रेस की सरकार, मिली बंपर जीत,विधायक दल की बैठक आज।

कर्नाटक में कांग्रेस किंग बनकर उभरी है. रुझानों और नतीजों को लेकर दिल्ली और कर्नाटक समेत देशभर के कांग्रेस (138 सीटें) दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है. उधर, बीजेपी (63 सीटें) ने हार स्वीकार कर ली है. सीएम बोम्मई ने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच पाए.बीएस येदियुरप्पा ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है. 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है.
वहीं कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम चुनाव जीते हैं तो बजरंग दल बैन होगा. उन्होंने कहा कि ये असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है. कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है. बजरंग बली का आशीर्वाद हमें मिला है. सारे सूफी संतों का आशीर्वाद हमें मिला है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था. हालांकि इस बार के चुनाव में 73.19 फीसदी मतदान हुआ था, जो 2018 के चुनाव के मुक़ाबले 1% ज्यादा है. कर्नाटक में इतनी बड़ी संख्या में मतदान का यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कर्नाटक के लोगों को “नफरत की राजनीति को खारिज करने और प्यार की राजनीति को स्वीकार करने” के लिए बधाई दी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं कर्नाटक के लोगों को नफरत की राजनीति को खारिज करने और प्यार की राजनीति को स्वीकार करने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

और पढ़े  Drone- अमेरिकी सैन्य बेस के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *