भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई.
खझारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। भाजपा ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के तौर पर उनके नाम का ऐलान किया। माना जा रहा है कि देश के आदिवासी समुदाय को साधने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने मुर्मू के नाम का दांव खेला है।
चूंकि मुर्मू ओडिशा से आती हैं, इसलिए उनके नाम के सामने आ जाने से ओडिशा की नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल भी उनके समर्थन के लिए आसानी से तैयार हो जाएगी और एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सकती है। द्रौपदी मुर्मू के नाम के सहारे भाजपा ने अपने दक्षिण भारत मिशन को भी साधने की कोशिश की है।