2022 Deepawali- प्रधानमंत्री मोदी सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली, 21 को पहुचेगे केदारनाथ

बीते 8 साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे।

सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन केदारनाथ का दर्शन करने के बाद पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताने के बाद पीएम शनिवार को तड़के बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद पीएम बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

और पढ़े  देहरादून प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तहसील का बिचौलिया और उसका साथी गिरफ्तार, कई और लोग जांच के दायरे में आए
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…