(2021) ब्लड मून : – आज लगा साल का पहला चंद्रग्रहण, दिखेगा सुपर मून। जानें ख़ास बातें और देखें अपनी राशि

Spread the love

आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण 3 घंटे के लिए पूरे विश्व में लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। आज के चंद्र ग्रहण में अनुराधा नक्षत्र जो कि शनिदेव का नक्षत्र भी है। यह उसमें पड़ेगा और वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर रहेगा। इसके बाद साल का दूसरा और आखिरी ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 26 मई के दिन दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर यह ग्रहण शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। 

यह सुपरमून क्यों कहलाता है ?

चंद्रमा का रंग सूर्य ग्रहण और सूर्यास्त का परिणाम है जो पृथ्वी के वायुमंडल में ग्रहण किए गए चंद्रमा की सतह पर प्रक्षेपित होता है। चंद्रमा अपने पूर्ण रूप से 220,000 मील (357,460 किलोमीटर) से अधिक दूर होगा। यह निकटता है, एक पूर्णिमा के साथ मिलकर, जो इसे सुपरमून के रूप में योग्य बनाती है, जिससे यह आकाश में थोड़ा बड़ा और अधिक चमकदार दिखाई देता है।

मीन राशि

इस राशि के जातक पर स्वास्थ्य खराब होने के संकेत है। वाद-विवाद होने से जहां तक हो सके बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

कुम्भ राशि

आज आप के भाग्य में कष्टों को करना लिखा है। व्यापार में हानि होने की संभावना है, इसलिए कोई भी काम करने से पहले एक बार विचार जरूर करें और साथ ही मता को कष्ट मिलने के उम्मीद, लेकिन इन सब के बीच आपको भूमि, वाहन से लाभ मिलने की उम्मीद है।

और पढ़े  Noida- फेज 2 में स्थिति सामान्य, नोएडा में भारी पुलिस बल तैनात, कंपनियों को किया गया बंद

मकर राशि

इस राशि के जातक में धन के लाभ रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और साथ ही संतान सुख मिलने की उम्मीद होगी। आज आप का भाग्य साथ देगा।

धनु राशि

आप इस राशि के लोग अपनी वाणी पर जितना हो सके उतना नियंत्रण रखें, ये आप के लिए सही रहेगा और साथ ही अपने खर्चों पर भी नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज आप को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भगवान की भक्ति में लीन रहने की कोशिश करें सफलता अवश्य मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि को जातक पर स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेंगे और साथ ही धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि को लोगों के लिए नौकरी में वृद्धि और स्थिरता प्राप्त होगी। धन संबंध में मजबूती रहेगी। धर्य से कार्य करें और साथ ही मेहनत अधिक करना पड़ेगा, लेकिन आमदनी कम ही रहेगी। हर तरह के कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि

आज ग्रहण आप के लिए अच्छे प्रभाव लेकर आएगा। यह समय आप के रिश्तों के लिए उत्तम है। व्यापार में सफलता मिलेगी। छोटे-मोटी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप नौकरी में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

इस समय आप भगवान की भक्ति में ध्यान रखेंगे और मानसिक तनाव से बचेंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद हैं। आज आप ऊॅं शब्द का उच्चारण करते रहने से मन शांत रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों में खर्चों में थोड़ी कटौती रहेगी और साथ ही धन लाभ भी बना रहेगा। अपने शत्रु पर सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक करने से सफल जरूर होंगे। 

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट फर्जी मतदान पर सख्त-  क्या बायोमेट्रिक सिस्टम से मतदान? अदालत ने केंद्र-चुनाव आयोग से मांगा जवाब

वृषभ राशि 

इस राशि के लोगों को शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है लेकिन संयम बनाए रखें और किसी को कठोर शब्द से ना बात करें। आज आप के रुके हुए कार्य में शुरू होंगे। 

मेष राशि

इस राशि के लोग धन निवेश से बचे, आर्थिक रूप से सचेत रहें। नौकरी में उथल – पुथल का सामना करना पड़ सकता है परन्तु अंत तक सब ठीक हो जाएगा। आज आपके सरकारी मामले सुलझ सकते हैं। 

क्या है ब्लड मून ?

ये तो आप जानते ही है कि जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते है। इस दौरान चंद्रमा की रोशनी छिप जाती है और सूर्य की किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती हैं जिस कारण यह चमकीला हो  जाता है। इस दौरान पृथ्वी चंद्रमा के संपर्क में धीरे-धीरे आती है तो चंद्रमा गहरे लाल रंग का हो जाता है। इस घटना को हम ब्लड मून या संपूर्ण चंद्र ग्रहण कहते है।


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव- सीजफायर के बीच दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले जारी, UAE-ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिकों की बैठक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया इस समय बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। एक ओर जहां संघर्ष के बीच युद्धविराम और बातचीत की उम्मीदें दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी…


    Spread the love

    Violence: पूछताछ में मुख्य आरोपी आदित्य आनंद ने कबूली हकीकत, पुलिस ने रिमांड में लिया

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद ने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *