लालकुआं- संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली 20 वर्षीय विवाहिता

 

नगर के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में नवविवाहिता की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे के पंखे के कुंडे में लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन घटना की जानकारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फोरेंसिक जांच करा कर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। मृतका के हल्द्वानी निवासी मायके वालों ने हत्या आरोप लगाकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की।

 

आंबेडकर नगर वार्ड एक निवासी मोईन खान का पिछले साल हल्द्वानी के राजपुरा निवासी अंजुम (20) से निकाह हुआ था। शादी के एक वर्ष बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर रविवार दोपहर अंजुम के मायके वाले लालकुआं पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने मायके पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे शांत नहीं हुए। ससुरालियों का आरोप है कि एक हफ्ते से भी अधिक समय से ससुरालियों ने उनकी बेटी का फोन ले लिया था और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। बीते कुछ समय से उनका अंजुम से संपर्क नहीं हो रहा था और उन्हें अनहोनी की आशंका सता रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भिजवाया।

 

 

विवाहिता की मौत के बाद तहसीलदार और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जैसे ही पुलिस को तहरीर प्राप्त होगी मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – अमित कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य में पीएफ से जुड़ेंगे 40 हजार नए कर्मचारी, 12 साल बाद बढ़ाई गई ईपीएफओ की अनिवार्य कवरेज सीमा
  • Related Posts

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…