हल्द्वानी- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर 2 आतंकी हुए ढेर

Spread the love

 

 

पुलिस, प्रशासन के साथ ही कई विभागों ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आतंकियों से बचाने का मॉक ड्रिल किया। चार रेलवे स्टेशन पहुंचे चार आतंकियों ने तीन नागरिकों को बंधक बनाया। दो आतंकियों को पुलिस ने ढेर किया जबकि दो पकड़े गए। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में आतंकवादी हमला होने की परिकल्पना के आधार पर मॉक ड्रिल हुआ। इसमें एटीएस, डाॅग स्क्वायड, थाना काठगोदाम, जीआरपी, आरपीएफ, एसडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन की टीम शामिल हुई। टीम को सीओ हल्द्वानी अमित कुमार ने कमांडर के रूप में लीड किया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पूरे ऑपरेशन की मॉनीटरिंग की।

 

यह थी परिकल्पना
स्टेशन के प्लेटफार्म एक से जीआरपी थाना पर एक आतंकी के फायरिंग करते हुए दक्षिणी छोर की तरफ भागने की सूचना सिटी कंट्रोल रूम को मिली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने हाईअलर्ट किया। सीओ के साथ टीमें कार्रवाई में जुट गईं। स्टेशन की घेराबंदी की गई। वेटिंग रूम में तीन लोग बंधक बनाए गए थे। एटीएस सहित अन्य टीमों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। एक घायल हुआ जबकि एक को जिंदा पकड़ा। सभी बंधक सुरक्षित रेस्क्यू हुए।

 

गत्ते की पेटी में बांधा था बम
पूछताछ में आतंकी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 01 के टिकट घर के बाहर एक गत्ते की पेटी में बम लगा है। बम डिस्पोजल टीम ने उसे डिफ्यूज किया। घायल आतंकी को बेस अस्पताल भेजा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एफएसओ मिंदर पाल सिंह, आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर नवीन जोशी, स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा मौजूद रहे।

और पढ़े  ऋषिकेश एम्स- के चिकित्सकों ने चेहरे की विकृति का किया सफल उपचार, 7 घंटे चली सर्जरी, किशोर जी रहा सामान्य जीवन

Spread the love
  • Related Posts

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love