अयोध्या- तांत्रिक की धारदार हथियार से हत्या, घर में ही पड़ी मिली लाश, हिरासत में 2 लोग..

Spread the love

योध्या में सोमवार की सुबह एक तांत्रिक की लाश उसके घर में ही पड़ी मिली। वह पुश्तैनी घर से करीब 100 मीटर दूर मंदिर और बगल में एक छोटा सा घर बनवाकर रह रहा था। उसके गले और सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

घटना बारुन बाजार के डोभियारा पूरे बिशनपुर की है। यहां के निवासी राज बहादुर (60) उर्फ बाबा बेचन दास की हत्या हुई है। बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि वह सुबह मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचा था। इसी समय कुछ महिलाएं गेहूं की कटाई के लिए जा रही थीं। उन्होंने लाश देखी तो चिल्लाकर उसे बुलाया। वह भागकर पहुंचा तो पिता की लाश देख चीख उठा।

खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवाले और ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए हैं। एसपी देहात बलवंत चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

एसपी देहात ने बताया कि मृतक राज बहादुर उर्फ बाबा बेचन दास झाड़ फूंक का भी काम करता था। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। दो लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां
  • Related Posts

    नोएडा हिंसा को लेकर CM योगी सख्त,मजदूर-उद्योग विवाद सुलझाने को बनी हाई लेवल कमेट

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में वेतन वृद्धि और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर फैक्टरी कर्मियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत एक बड़ा कदम उठाते हुए…


    Spread the love

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love