अयोध्या- तांत्रिक की धारदार हथियार से हत्या, घर में ही पड़ी मिली लाश, हिरासत में 2 लोग..

अयोध्या में सोमवार की सुबह एक तांत्रिक की लाश उसके घर में ही पड़ी मिली। वह पुश्तैनी घर से करीब 100 मीटर दूर मंदिर और बगल में एक छोटा सा घर बनवाकर रह रहा था। उसके गले और सिर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

घटना बारुन बाजार के डोभियारा पूरे बिशनपुर की है। यहां के निवासी राज बहादुर (60) उर्फ बाबा बेचन दास की हत्या हुई है। बड़े बेटे दिनेश ने बताया कि वह सुबह मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचा था। इसी समय कुछ महिलाएं गेहूं की कटाई के लिए जा रही थीं। उन्होंने लाश देखी तो चिल्लाकर उसे बुलाया। वह भागकर पहुंचा तो पिता की लाश देख चीख उठा।

खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवाले और ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए हैं। एसपी देहात बलवंत चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

एसपी देहात ने बताया कि मृतक राज बहादुर उर्फ बाबा बेचन दास झाड़ फूंक का भी काम करता था। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। दो लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़े  लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं…

    नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा

    ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों…