15 हजार रुपये नहीं दे पाए परिजन, डेढ़ माह तक मोर्चरी में सडता रहा कोविड मृतक का शव।

Spread the love

हापुड़ से शुक्रवार को एक ऐसी खबर आई जो कोविड काल की त्रासदी को साफ बयां करती है। एक ओर जहां कोविड से मरने वाले कई लोगों की कोई सुध लेने नहीं आया वहीं कुछ अस्पतालों ने पैसे न मिलने पर परिजनों को मृतकों का शव नहीं दिया। अस्पतालों द्वारा शव न देने की एक ऐसी ही घटना हापुड़ से आई है।

जानकारी के अनुसार कोरोना से मरे व्यक्ति का शव डेढ़ माह तक मोर्चरी में रखा रहा। दरअसल 15 मई के दिन बिहार निवासी एक व्यक्ति को मेरठ के निजी अस्पताल में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने भाई व पत्नी के साथ हापुड़ में किराए पर रहता था। मौत के बाद अस्पताल ने शव देने के लिए 15 हजार रुपए मांगे थे। लेकिन परिजनों के पास पैसे न होने के कारण वह लोग शव अस्पताल छोड़ बिहार लौट गए।

अस्पताल द्वारा शव हापुड़ जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। तभी से शव जीएस मेडिकल की मोर्चरी में रखा था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए परिजनों की तलाश की। गुरुवार शाम मृतक की पत्नी बच्चे के साथ चोरखी पहुंची। उसके बाद नीर फाउंडेशन की मदद से शव का अंतिम संस्कार कराया गया।


Spread the love
और पढ़े  Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत और दो घायल
  • Related Posts

    101 जोड़ों का सामूहिक विवाह, बुद्धम शरणम् गच्छामि की गूंज, आशीर्वाद देने जुटा पूरा समाज

    Spread the love

    Spread the love     अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि समाज के लोगों ने उपहार भेंट किए हैं। विवाह समारोह दहेज मुक्त रहा है। संयोजक राहुल सागर ने बताया…


    Spread the love

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *