बरेली- सिटी सेंटर एलए मॉल की लिफ्ट में फंसे 13 लोग, 35 मिनट तक दहशत में रहे, किशोरी हुई बेहोश

बरेली के चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल की लिफ्ट रविवार रात 9:24 बजे बिजली गुल होने से अटक गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच 13 लोग 35 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। एक किशोरी बेहोश भी हो गई। बाहर से कोई मदद नहीं मिली तो अंदर मौजूद युवकों ने लिफ्ट को तोड़ना शुरू कर दिया। बाहर से भी लोगों ने मदद की। तब जाकर लोग बाहर निकल सके। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों के बयान लिए और कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी है।

यह मामला मॉल के फर्स्ट फ्लोर का है। रविवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां मूवी देखने और घूमने आए थे। मूवी फ्लोर और सेकंड फ्लोर से होते हुए लिफ्ट जैसे ही फर्स्ट फ्लोर की ओर बढ़ी, बिजली गुल हो गई। इस दौरान लिफ्ट के भीतर तीन बच्चों, चार महिलाओं समेत 13 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने पहले लिफ्ट खुलने का इंतजार किया, फिर हेल्प… हेल्प की आवाजें गूंजने लगीं।

 

लिफ्ट का गेट तोड़कर बाहर निकले
कुछ युवकों ने लिफ्ट के भीतर लिखे सिक्योरिटी इंचार्ज के नंबर पर आठ से दस बार कॉल की, पर कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान बिहारीपुर निवासी शालिनी (17) बेहोश हो गई। इसके बाद अंदर फंसे पुरुषों ने लिफ्ट का गेट तोड़ना शुरू कर दिया। फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद लोग भी जुट गए। सिक्योरिटी और मॉल के अन्य कर्मी भी पहुंच गए। सबने मिलकर किसी तरह लिफ्ट का गेट तोड़ा तो लोग बाहर निकाल सके।

और पढ़े  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले

 

लिफ्ट में नहीं था ऑपरेटर, अलार्म और कॉल बटन से भी नहीं मिली मदद
मॉल प्रबंधन ने लिफ्ट संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा। लिफ्ट को ऑपरेटर के बिना ही संचालित किया जा रहा था। लिफ्ट के अंदर यदि ऑपरेटर होता तो वह अंदर फंसे लोगों को सुरक्षा नियमों की जानकारी दे सकता था और उन्हें गेट पर बल प्रयोग से रोक सकता था। लिफ्ट में लगा अलार्म बटन भी काम नहीं कर रहा था। कॉल बटन से भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जानकारी पर चौकी चौराहा पुलिस को मौके पर भेजा गया था। हालांकि, तब तक लोग लिफ्ट से बाहर आ चुके थे और सुरक्षित थे। पूछताछ में मॉल प्रबंधन ने बताया कि जनरेटर जब तक चालू किया जाता, अंदर मौजूद किसी ने गेट पर लात मार दी। इससे सेंसर ने काम करना बंद कर दिया।

मॉल के ऑपरेशन मैनेजर ने दी ये दलील 
सिटी सेंटर एलए मॉल के ऑपरेशन मैनेजर विदिन कुमार भार्गव ने बताया कि रात 9.24 बजे लिफ्ट ऊपर से नीचे आ रही थी। इस दौरान बिजली गुल होने से वह बंद हो गई। सामान्य तौर पर जनरेटर से लिफ्ट चालू होने में आधा से एक मिनट लगते हैं।

हमें लगता है कि इसी दौरान किसी ने लिफ्ट के गेट पर लात मार दी। इससे सिस्टम में एरर आ गया और लिफ्ट चालू नहीं हो सकी। तकनीकी टीम ने 35 मिनट में लिफ्ट खोलकर लोगों को बाहर निकाला। हमने लिफ्ट की कंपनी से संबंधित इंजीनियर की जवाबदेही तय की है। कल तक इसका सही कारण सामने आ जाएगा।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…