रायवाला व रानीपोखरी थानों में प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले, एसएसपी ने जारी किए आदेश

Spread the love

 

 

रिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने कार्यभार संभालने के बाद पहली तबादला सूची जारी करते हुए रायवाला कोतवाली और रानीपोखरी थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में देर रात आदेश जारी किए गए।

जारी आदेश के अनुसार रायवाला कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र खोलिया को रानीपोखरी का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रानीपोखरी के थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को पुलिस कार्यालय देहरादून में तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि कोतवाली रायवाला में फिलहाल प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार यहां किसी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को तैनात किए जाने की संभावना है। एसएसपी द्वारा जारी इस पहली सूची को पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  भराड़ीसैंण- CM धामी बोले-गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया हैं,दिया विपक्ष के आरोपों का जवाब
  • Related Posts

    हल्द्वानी- पूरी रात हवालात में कटी, चौपाटी में भिड़ने वाली दोनों महिला व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट 

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल रोड स्थित चौपाटी में सार्वजनिक रूप से भिड़ने वालीं दोनों व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट की पूरी रात हवालात में बीती। दोनों तकरीबन 23 घंटे तक…


    Spread the love

    ईरान के मोजतबा खामेनेई का बयान- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रहेगा

    Spread the love

    Spread the loveईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया, जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन…


    Spread the love