चंद्र ग्रहण 2026 का समय: दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में इतने बजे लगेगा ग्रहण, जानें अपने शहर का समय

Spread the love

 

 

ज  3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से प्रभावी रहेगा। मान्यता है कि, चंद्र ग्रहण एक प्रमुख खगोलीय घटना है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष माना गया है। कहते हैं कि, ग्रहण काल एक अशुभ अवधि होती हैं, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है। यही कारण है कि, ग्रहण काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। साथ ही खानपान को लेकर विशेष तौर पर सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। लेकिन कई शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में ग्रहण थोड़ा अलग समय पर दिख सकता है। ऐसे में आइए शहर के अनुसार ग्रहण के समय को जानते हैं।

 

चंद्र ग्रहण 2026 समय
ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है।

 

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

  • चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है।
  • गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है।
  • चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।

 

आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण

और पढ़े  ईरान-अमेरिका टकराव बढ़ने की आशंका,82वीं एयरबोर्न डिवीजन, दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका की जीत में भूमिका
शहर     चंद्र ग्रहण समय
दिल्ली     6.22 PM
नोएडा 6.20 PM
गुरुग्राम  6.02 PM
लखनऊ     6.02 PM
कोलकाता         5.43 PM  
भोपाल     6.21  PM
चैन्नई      6.21 PM
पटना        5.55  PM
बेंगलूरु     6.32 PM    
हैदराबाद              6.26 PM
कानपुर         6.14 PM
वाराणसी 5.43 PM  
प्रयागराज 5.55  PM
इंदौर 6.26 PM
देहरादून 6.14 PM
मथुरा 6:25 PM
चंडीगढ़ 6:27 PM
जयपुर 6.14 PM

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल Election: कोलकाता में तेज आंधी-बारिश में फंसा CM ममता का हेलिकॉप्टर, चुनाव प्रचार से लौट रहीं थीं ममता

    Spread the love

    Spread the love   कोलकाता में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार को हवाई यातायात प्रभावित हो गया, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर को उतरने में दिक्कतों का सामना करना…


    Spread the love

    ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी- कहा- फिर पीछे जाने का मौका नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर…


    Spread the love