ईरान ने 8 देशों पर मिसाइलें दागीं, बमबारी में छात्राओं समेत अब तक 54 की मौत

Spread the love

 

श्चिम एशिया में तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बम बरसानें शुरू कर दिए हैं। ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के कार्यालय के पास भी हमला हुआ है। इस्राइल ने एक साथ ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। ईरान ने पलटवार करते हुए पांच देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

 

दक्षिणी ईरान के स्कूल पर हमले में मृतकों की संख्या 51 पहुंची

ईरान के दक्षिणी शहर मिनाब में स्थित बालिका प्राथमिक विद्यालय पर कथित इस्राइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार इस हमले में करीब 60 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारी मोहम्मद रदमेहर ने कहा कि हमले के समय स्कूल में लगभग 170 छात्र मौजूद थे। राहत और बचाव अभियान जारी होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यानी देशों के हमलों में अब तक कुल 54 मौते हो चुकी हैं। इसमें मिनाब शहर की एक प्राथमिक बालिका विद्यालय की 51 छात्राएं, ईरान के पूर्वी इलाके में एक स्कूल के दो छात्र और अबू धाबी में हुई एक मौत शामिल है।

इस्राइल में मिसाइल हमले की चेतावनी, नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश

इस्राइली सेना ने देश की ओर बढ़ रही मिसाइलों की भारी खेप को लेकर अलर्ट जारी किया है। सेना ने चेतावनी दी कि जल्द ही मिसाइलों की बड़ी बौछार हो सकती है और नागरिक तुरंत सुरक्षित शेल्टर में चले जाएं। इससे पहले भी सेना ने बताया था कि रक्षा प्रणाली आने वाले खतरों को रोकने के लिए सक्रिय है। पूरे देश में सुरक्षा सायरन बजाए जा रहे हैं और आपात व्यवस्था लागू कर दी गई है।

और पढ़े  ट्रंप ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, इस बीच सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा रहा अमेरिका

यूएई ने मिसाइलों की नई खेप को हवा में किया नष्ट, दुबई में धमाकों की आवाजें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने नई मिसाइल हमलों को नाकाम करने का दावा किया है। मंत्रालय के अनुसार वायु रक्षा प्रणाली ने आने वाली मिसाइलों की एक और खेप को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया। इसी दौरान दुबई में कई धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबर है, जिन्हें मिसाइल इंटरसेप्शन से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love