10th 12th Compartmental Exam 2025: एक मौका, UP बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, इस दिन तक कर सकते है आवेदन

 

उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं की कम्पार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट और कक्षा 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्रों के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा 10 जून 2025 है। इस तारीख तक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in. पर पंजीकरण करना होगा।

गौरतलब है कि 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिका जांच के लिए पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि है। री-चेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। 

कौन कर सकता है आवेदन और कितना लगेगा शुल्क?

  • कक्षा 10वीं के छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा के दौरान फेल हुए विषयों में से एक और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए दो फेल हुए विषयों में से एक के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 256.50 रुपये है।
  • कक्षा 12वीं के लिए विज्ञान, कला और वाणिज्य के छात्र एक विषय में कम्पार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं। कृषि भाग 1 या 2 का एक प्रश्न पत्र, ट्रेड विषय का एक प्रश्न पत्र। 12वीं के छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 306 रुपये का भुगतान करना होगा।
यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित किए। 10वीं में कुल 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं में कुल 81.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, कक्षा 10वीं के टॉपर यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

जून के पहले सप्ताह में स्कूल पहुंचेगी अंकतालिका

यूपी बोर्ड के स्कूलों में जून के पहले सप्ताह से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र सह प्रमाणपत्रों का वितरण शुरू होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय कार्यालयों में मार्कशीट छपकर पहुंचने लगी हैं। प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में नौ जिलों की हाईस्कूल व 15 जिलों की इंटरमीडिएट की मार्कशीट पहुंचाई जा चुकी हैं।

और पढ़े  UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

मार्कशीट छपने के बाद सबसे पहले क्षेत्रीय कार्यालयों में पहुंचाई जा रही हैं। क्षेत्रीय कार्यालयों में बंडल तैयार करने के बाद प्रत्येक जिले में संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को अंकपत्र सह प्रमाणपत्र भेज दिए जाएंगे और इसके बाद डीआईओएस कार्यालय से संबंधित जिले के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को वितरित करने के लिए मार्कशीट भेज दी जाएंगी। जून के पहले सप्ताह में स्कूलों तक मार्कशीट पहुंचा दिए जाने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…