देहरादून-  जिम में छात्रा से ट्रेनर ने की अश्लील बातें और छेड़खानी, हुआ गिरफ्तार

 

 

क्लेमेंटटाउन में जिम के अंदर छात्रा से अश्लील बातें और छेड़खानी करने के आरोपी जिम ट्रेनर नदीम (31) को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को छात्रा ने शिकायत दी थी कि वह 15 दिनों से फिट एंड फाइन जिम में जा रही थी।

आरोप लगाया कि ट्रेनर ने उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज किए और जिम में गलत तरीके से छूने की कोशिश की। वह अपने भाइयों के साथ जिम में ट्रेनर की हरकतों पर बात करने गई थी। आरोप है कि ट्रेनर ने तब भी उनके साथ बदसलूकी की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नदीम टर्नर रोड का रहने वाला है।

और पढ़े  कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…